बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली (PMIS) बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली केंद्र (FMISC) की वेबसाइट का एक महत्वपूर्ण घटक है ।
बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली केंद्र, उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ ने हाल ही में राज्य भर में समस्त चालित बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं का अनुश्रवण हेतु वेब पोर्टल PMIS लॉन्च किया गया है। PMIS एक वेब-सक्षम आईटी अनुप्रयोग है जो जटिल परियोजनाओं के पूरे कार्य चक्र को कवर करेगा।
परियोजना के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं -:
इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बाढ़ परियोजनाओं का ब्यौरा ऑनलाइन भरा एवं देखा जा सकता है।इस पेज पर लॉगिन कर परियोजनाओं से जुड़ी सूचनाएँ बहुत आसानी से फ़ीड एवं प्राप्त किया जा सकता है ।फ़ीड होते ही सूचनाएँ FMISC के पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगती हैं |
इस पेज पर लॉगिन कर परियोजनाओं से जुड़ी सूचनाएँ बहुत आसानी से फ़ीड एवं प्राप्त किया जा सकता है ।
फ़ीड होते ही सूचनाएँ FMISC के पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगती हैं |
PMIS के द्वारा परियोजनाओं की मासिक ,वार्षिक ,वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की सूची के साथ-साथ ग्राफ़ ,पाई चार्ट जैसे सरल चित्रों के माध्यम (Illustration) से आच्छादित है ।
परियोजनाओं की सूचनाओं आवश्यकतानुसार अलग अलग प्रारूपों में प्रिंट भी लिया जा सकता है ।
PMIS से सूचनाओं की संकलन में बहुत कम समय लगता है।
PMIS बाढ़ परियोजनाओं के त्वरित अनुश्रवण (monitoring) में अत्यंत सहायक है ।